मंदिर का इतिहास वर्ष 1920 से भी पहले का है। बताते हैं कि वृंदावन के संत स्वामी स्वयंपाकी महाराज ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। उस समय चारों ओर घने वन ही थे। मंदिर के पास ही कुटिया बनाकर वे प्रतिदिन शिवलिंग का पूजन करते थे। कुछ वर्ष पूर्व ही मंदिर का जीर्णोद्धार एवं शिखर निर्माण नारायण स्वरूप तिवारी, सुभाष चन्द्र, घनश्यामदास गुप्ता, केके गुप्ता, आनंद वर्मा, शिवम यादव, अमित दुबे एवं अखिलेश तिवारी ने सामूहिक सहयोग से कराया है।
यहां मंदिर में भगवान के नृसिंह अवतार की प्राचीन प्रतिमा विराजित है जो आगरा मंडल में सिर्फ मैनपुरी जिले में ही है। प्रतिदिन यहां शिवलिंग के साथ भगवान के नृसिंह अवतार का भी पूजन किया जाता है। श्रावण मास में यहां कांवड़ में जल लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालु आस्था से शिवलिंग का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं। प्रतिवर्ष नृसिंह प्राकट्योत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है।
मंदिर में आयोजित कार्यक्रम
मंदिर के निर्माण का कार्य
मंदिर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना हेतु खुला रहता है।
Opening Time: 6:00 AM
Closing Time: 8:00 PM
सभी श्रद्धालु निर्धारित समय के दौरान दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।
Account Name: PRACHIN SIDDHI PITHA BHAGVAN NARSINGH DHAM AND SHRI HANUMAN G
Bank Name: Bank of India , Main Branch Mainpuri
Account Number: 770010210000066
IFSC Code: BKID0007700
प्राचीन सिद्ध पीठ भगवान नृसिंह धाम के विकास, रखरखाव, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के संचालन हेतु श्रद्धालुओं के सहयोग का स्वागत करता है।
आपका प्रत्येक योगदान धर्म, सेवा एवं संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।