प्राचीन सिद्ध पीठ भगवान नृसिंह धाम एवं श्री हनुमान जी महाराज विराजमान ट्रस्ट
(रजिस्ट्रेशन न. B NO 4/V45/189- 210/ S NO 23)
यह ट्रस्ट धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के संचालन हेतु स्थापित किया गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक परंपराओं का संरक्षण, विकास तथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना है।
प्राचीन सिद्ध पीठ भगवान नृसिंह धाम एवं श्री हनुमान जी महाराज विराजमान ट्रस्ट
गाँव व पोस्ट-मंछना, मंछना-भॉवत रोड,
परगना एवं तहसील भोगांव, ब्लॉक- जागीर,
जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, भारत
ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र समस्त उत्तर प्रदेश तथा सम्पूर्ण भारतवर्ष में विस्तारित है। ट्रस्ट विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा हेतु कार्य करता है।
मंदिर, धार्मिक स्थलों एवं अन्य आध्यात्मिक परिसरों का निर्माण, जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य कराना।
मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा, सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करना।
सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक संस्कृति के संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनमानस में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करना।
श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था एवं विकास करना।
धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को बढ़ावा देना तथा समाज हित में कार्य करना।
"धर्म, सेवा एवं संस्कार के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और मानव कल्याण को बढ़ावा देना।"
प्राचीन सिद्ध पीठ भगवान नृसिंह धाम एवं श्री हनुमान जी महाराज विराजमान ट्रस्ट के सुचारु संचालन, विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के प्रबंधन हेतु निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यरत हैं।
श्री नारायण स्वरुप
श्री कृष्णकिशोर
श्री अखिलेश तिवारी
श्री अवनीश अग्निहोत्री
श्री हरिओम तिवारी
श्री घनश्याम दास
श्री सुभाष चन्द्र
श्री गौरव सक्सेना
श्री राजकिशोर
श्री रवेंद्र सिंह चौहान
श्री आशीष पाण्डेय
अरूण कुमार
पल्लवी पाठक
विकास
सतेन्द्र कुमार
नीरज सिंह
श्रीकृष्ण
अमित कुमार दुबे